विटामिन तालिका विटामिन की परिभाषा, विटामिन के के स्रोत, विटामिन B, विटामिन A के स्रोत, पानी में घुलने वाले विटामिन, विटामिन के रासायनिक नाम, विटामिन का महत्व

विटामिन तालिका  विटामिन की परिभाषा, विटामिन के के स्रोत, विटामिन B, विटामिन A के स्रोत, पानी में घुलने वाले विटामिन, विटामिन के रासायनिक नाम, विटामिन का महत्व

विटामिन A

No.-1. विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनाँल है।

No.-2. विटामिन A को Antixerophthalmic विटामिन भी कहते हैं।

No.-3. विटामिन A की कमी से हमारे शरीर में रतौंधी( Night bilndness) और जीरोप्थैलमिया नामक रोग हो जाते हैं।

No.-4. विटामिन A हमे संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

No.-5. विटामिन A हमारी आंखों के लिए बहुत ही उपयोगी विटामिन होता है।

No.-6. विटामिन A के अभाव में शरीर का विकास बेहतर ढ़ग से नहीं हो पाता है। जैसे कि लंबाई कम होना ।

No.-7. विटामिन A के स्रोत हैं दूध, अंडा, पनीर, हरी सब्जी, के तेल मे पूर्ण रूप से पाया जाता है।

विटामिन के प्रमुख कार्य, प्रभाव, स्रोत और कमी से होने वाले रोग

We share विटामिन तालिका, विटामिन डी का रासायनिक नाम, विटामिन के नाम, विटामिन के खोजकर्ता Details in Hindi and English for all competitive Exams.

विटामिन B

1.विटामिन B के अनेक रूप होते हैं। विटामिन जल में घुलनशील विटामिन होता है। विटामिन B के अनेक रूप होने के कारण इसको विटामिन B कांपलेक्स भी कहा जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते है ।

विटामिन B1

No.-1. विटामिन B1 रासायनिक नाम थायमिन है।

No.-2. विटामिन B1 की कमी से शरीर में बेरी- बेरी नामक रोग होता है।

No.-3. विटामिन B1 मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक है।

No.-4. विटामिन B1 के स्त्रोत है- मूंगफली, तिल ,सूखा मिर्च ,बिना धुली दाल, यकृत, अंडा, आदि।

विटामिन- A

No.-1. विटामिन ए दो फार्म में पाए जाते हैं, रेटिनॉल और कैरोटीन।

No.-2. विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है।

No.-3. यह विटामिन शरीर में अनेक अंगों जैसे त्वचा,बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूड़ा और हड्डी को सामान्य रूप में बनाए रखने में मदद करता है।

No.-4. विटामिन ए की कमी से ज्यादातर आंखों की बीमारियां होती हैं, जैसे रतौंधी, आंख के सफेद हिस्से में धब्बे।

No.-5. यह रक्त में कैल्शियम का स्तर बनाए रखने में भी मदद करती है और हड्डियों को मजबूत करती है।

No.-6. स्रोत:- शरीर में विटामिन ए की कमी न होने के लिए चुकंदर, गाजर, पनीर, दूध, टमाटर, हरी सब्जियां, पीले रंग के फल खाने चाहिए.

विटामिन चार्ट इन हिंदी

In this post we share विटामिन B2 का रासायनिक नाम, विटामिन b11 का रासायनिक नाम, विटामिन B5 का रासायनिक नाम.

विटामिन- B

No.-1. विटमिन बी हमारी कोशिकाओं में पाए जाने वाले जीन, डीएनए को बनाने और उनकी मरम्मत में सहायता करता है।

No.-. इसके कई काम्पलेक्स होते हैं, बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी7 और बी12।

No.-3. यह बुद्धि, रीढ़ की हड्डी और नसों के कुछ तत्वों को बनाने में मदद करता है।

No.-4. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण भी इसी से होता है।

No.-5. इसकी कमी से बेरी बेरी, त्वचा की बीमारियां, एनीमिया, मंदबुद्धि जैसी कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। इसका आनुवंशिक कारण भी हो सकता है।

No.-6. आंतों एवं वजन घटाने की सर्जरी कराना भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है।

No.-7. शाकाहारी लोगों में इसकी कमी आम बात हो जाती है क्योंकि यह विटामिन ज्यादातर जानवरों में पाया जाता है।

No.-8. स्रोत:- विटामिन बी ज्यादातर मांसाहारी पदार्थों जैसे मछली, मीट, अंडा आदि में पाया जाता है। शाकाहारी लोग इसकी आपूर्ति दूध और इससे बनने वाले उत्पादों, जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियों आलू, गाजर, मूली में आंशिक रूप से पाया जाता है।

Vitamins Chart PDF in Hindi

We share विटामिन से होने वाले रोग ट्रिक, विटामिन K, विटामिन ए, विटामिन E की कमी से होने वाले रोग का नाम, विटामिन चार्ट इन हिंदी in Hindi and English.

विटामिन- C

No.-1. विटामिन सी शरीर की मूलभूत रासायनिक क्रियाओं में यौगिकों का निर्माण और उन्हें सहयोग करता है।

No.-2. तंत्रिकाओं तक संदेश पहुंचाना या कोशिकाओं तक ऊर्जा प्रवाहित करना आदि।

No.-3. विटामिन सी मानव शरीर के सामान्य कामकाज के लिए आवश्यक है।

No.-4. यह एस्कॉर्बिक अम्ल होता है जो कि हर तरह के सिट्रस फल में जैसे, नींबू, संतरा, अमरूद, मौसमी आदि में पाया जाता है।

No.-5. विटामिन सी की कमी से स्कर्वी नामक रोग हो सकता है, जिसमें शरीर में थकान, मासंपेशियों की कमजोरी, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, मसूढ़ों से खून आना और टांगों में चकत्ते पड़ने जैसी दिक्कतें हो जाती हैं।

No.-6. विटामिन सी की कमी से शरीर छोटी छोटी बीमारियों से लड़ने की ताकत भी खो देता है, जिसका नतीजा बीमारियों के रूप में सामने आता है।

No.-7. स्रोत:- विटामिन सी खट्टे रसदार फल जैसे आंवला, नारंगी, नींबू, संतरा, बेर, कटहल, पुदीना, अंगूर, टमाटर, अमरूद, सेब, दूध, चुकंदर, चौलाई और पालक विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा दालों में भी विटामिन सी पाया जाता है।

Vitamins Chart

विटामिन- D

No.-1. विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत सूर्य की किरणें हैं।

No.-2. जब हमारे शरीर की खुली त्वचा सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आती है तो ये किरणें त्वचा में अवशोषित होकर विटामिन डी का निर्माण करती हैं।

No.-3. अगर सप्ताह में दो बार दस से पंद्रह मिनट तक शरीर की खुली त्वचा पर सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणें पड़ती हैं तो शरीर की विटामिन डी की पूर्ति हो जाती है।

No.-4. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, हाथ और पैर की हड्डियां टेढ़ी भी हो जाती हैं।

No.-5. मोटापा बढ़ने के साथ ही शरीर में विटामिन डी का स्तर कम होता जाता है, जो लोग मोटापे जैसी बीमारी से ग्रस्त है उन्हें विटामिन डी की कमी को पूरा करने के साथ-साथ मोटापे को भी कम करना चाहिए।

No.-6. स्रोत:- सूर्य विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा दूध, अंडे, चिकन, सोयाबीन और मछलियों में भी विटामिन डी पाया जाता है।

Vitamins Chart PDF

विटामिन E

No.-1. विटामिन ई शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने, शरीर को एलर्जी से बचाए रखने की, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में प्रमुख भूमिका निभाता है।

No.-2. विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है।

No.-3. इसके आठ रूप होते हैं। इसकी कमी से जनन शक्ति में कमी आ जाती है।

No.-4. स्रोत:- विटामिन ई अंडे, सूखे, मेवे, बादाम और अखरोट, सूरजमुखी के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, सरसों में पासा जाता है। इसके अलावा विटामिन ई वनस्पति तेल, गेंहू, हरे साग, चना, जौ, खजूर, चावल के मांड़ में पाया जाता है।

Que.-1.  विटामिन  का खोज किसने किया था ?

ANS.  Casimir Funk।

Que.-2. विटामिन डी3 का रासायनिक नाम क्या है ?

ANS. कोलेकेल्सिफेरोल।

Que.-3. विटामिन ए किस रोग को दूर करने में मदद करता है ?

ANS. जीरॉफ्थैलमिया नामक रोग।

Que.-4. कोबाल्ट किस विटामिन में पाया जाता है?

ANS. विटामिन B 12।

Que.-5. आंखों की रोशनी के लिए कौन सा विटामिन जरुरी होता है?

ANS. विटामिन A।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Use of May Might in English Grammar

The Inderjection

Use of Instead, use Of besides,use Of participle in English Grammar