सोवियत संघ की स्थापना की प्रक्रिया 1917 की रूसी क्रान्ति के साथ शुरू हुई जिसमें रूसी साम्राज्य के ज़ार (सम्राट) को सत्ता से हटा दिया गया।

सोवियत संघ की स्थापना की प्रक्रिया 1917 की रूसी क्रान्ति के साथ शुरू हुई जिसमें रूसी साम्राज्य के ज़ार (सम्राट) को सत्ता से हटा दिया गया। व्लादिमीर लेनिन के नेतृत्व में बोल्शेविक पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया लेकिन फ़ौरन ही वह बोल्शेविक-विरोधी श्वेत मोर्चे (White movement) के साथ गृह युद्ध में फँस गई। बोल्शेविकों की लाल सेना ने गृह युद्ध के दौरान ऐसे भी कई राज्यों पर क़ब्ज़ा कर लिया जिन्होनें त्सार के पतन का फ़ायदा उठाकर रूस से स्वतंत्रता घोषित कर दी थी। दिसम्बर 1922 में बोल्शेविकों की पूर्ण जीत हुई और उन्होंने रूस, युक्रेन, बेलारूस और कॉकस क्षेत्र को मिलकर सोवियत संघ की स्थापना का ऐलान कर दिया।[1]

संक्षिप्त इतिहास 
अप्रैल 1917 : लेनिन और अन्य क्रान्तिकारी जर्मनी से रूस लौटे।

अक्टूबर 1917 : बोल्शेविकों ने आलेक्सान्द्र केरेंस्की की सत्ता को पलटा और मॉस्को पर अधिकार कर लिया।

1918 - 20 : बोल्शेविकों और विरोधियों में गृहयुद्ध।

: पोलैण्ड से युद्ध
: पोलैंड से शांति संधि, नई आर्थिक नीति, बाजार अर्थव्यवस्था की वापसी, स्थिरता।
: रूस, बेलारूस और ट्रांसकॉकेशस (१९३६ से जॉर्जिया, अर्मेनिया, अजरबेजान)  क्षेत्रों का मिलन; सोवियत संघ की स्थापना।
: जर्मनी ने सोवियत संघ को मान्यता दी।
: सोवियत संघ में प्रोलिटैरिएट तानाशाही के तहत नया संविधान लागू। लेनिन की मृत्यु। जोसेफ स्टालिन ने सत्ता संभाली।
१९३३ : अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता दी।

१९३४ : सोवियत संघ लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

अगस्त १९३९ : द्वितीय विश्वयुद्ध आरम्भ हुआ।

जून १९४१ : जर्मनी ने सोवियत संघ पर हमला किया।

१९४३ : स्टालिनग्राद के युद्ध में जर्मनी की हार।

१९४५ : सोवियत सैनिकों ने बर्लिन पर कब्जा किया। याल्टा और पोट्सडैम सम्मेलनों के जरिए जर्मनी को विभाजित कर पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी का निर्माण। जापान का आत्मसमर्पण और दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति।

१९४८-४९ : बर्लिन नाकेबंदी।h पश्चिमी सेनाओं और सोवियत सेनाओं में तनातनी।

१९४९ : सोवियत संघ ने परमाणु बम बनाया। चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी।

१९५०-५३ : कोरियाई युद्ध ; सोवियत संघ और पश्चिम के संबंधों में तनाव।

मार्च १९५३ : स्टालिन की मृत्यु। निकिता ख्रुश्चेव कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रथम सचिव बने।

१९५३ : सोवियत संघ ने अपना पहला हाइड्रोजन बम बनाया।

१९५५ : वारसॉ की संधि।

१९५६ : सोवियत सेना ने हंगरी के विद्रोह को कुचलने में मदद की।

१९५७ : पहला अंतरिक्ष यान स्पूतनिक धरती की कक्षा में पहुंचा। चीन की पश्चिम से बढ़ती नजदीकियों ने दोनों कम्युनिस्ट देशों में दूरियां पैदा कीं।

१९६० : सोवियत संघ ने अमेरिका का जासूसी जहाज U2 गिराया।

१९६१ : यूरी गागारिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति (मानव) बने।

१९६२ : क्यूबा में सोवियत मिसाइल पहुंची।

१९६३ : सोवियत संघ ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ परमाणु संधि की। अमेरिका और सोवियत संघ में हॉट लाइन स्थापित।

१९६४ : ख्रुश्चेव की जगह लियोनिड ब्रेजनेव ने संभाली।

१९६९ : सोवियत और चीनी सेनाओं का सीमा पर विवाद।

१९७७ : नए संविधान के तहत ब्रेजनेव राष्ट्रपति चुने गए।

१९८२ : ब्रेजनेव का निधन। केजीबी प्रमुख यूरी आंद्रोपोव ने सत्ता संभाला।

१९८२ : आंद्रोपोव का निधन। कोन्सटांटिन चेरनेंको ने सत्ता संभाली।

: मिखाइल गोर्बाचेव कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव बने। खुलेपन और पुनर्निर्माण की नीति की शुरुआत की।
: चरनोबिल परमाणु दुर्घटना। उक्रेन और बेलारूस के बड़े क्षेत्र विकिरण से प्रभावित।
1987 : सोवियत संघ और अमेरिका में मध्यम दूरी की परमाणु मिसाइलों को नष्ट करने पर समझौता।

: गोर्बाचेव राष्ट्रपति बने। कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन में निजी क्षेत्र के लिए दरवाजे खोलने पर सहमति।
1989 : अफगानिस्तान से सोवियत सेनाओं की वापसी।

: कम्युनिस्ट पार्टी में एक पार्टी की सत्ता खत्म करने पर मतदान। येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी छोड़ी।
अगस्त 1991 : रक्षा मंत्री दिमित्री याजोव, उप राष्ट्रपति गेनाडी यानायेव और केजीबी प्रमुख ने राष्ट्रपति गोर्बाचेव को हिरासत में लिया। तीन दिन बाद ये सभी गिरफ्तार। येल्तसिन ने सोवियत रूस कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया। उक्रेन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। उसके बाद कई अन्य देशों ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

सितम्बर 1991 : 'कांग्रेस ऑफ पीपल्स डिप्यूटीज' ने सोवियत संघ के विघटन के लिए वोट डाला।

8 दिसम्बर 1991 : रूस, उक्रेन और बेलारूस के नेताओं ने 'कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट' बनाया।

25 दिसम्बर 1991 : गोर्बाचेव ने पद से इस्तीफा दिया। अमेरिका ने स्वतंत्र सोवियत राष्ट्रों को मान्यता दी।

26 दिसम्बर 1991 : रूसी सरकार ने सोवियत संघ के कार्यालयों को संभाला।

सोवियत संघ के गणराज्य (१९५६ –१९९१ )
झंडा गणराज्य राजधानी नक्शा सोवियत रूस
1 Flag of the Russian Soviet Federative Socialist Republic (1954–1991).svg सोवियत रूस मॉस्को 
Republics of the Soviet Union
2 Flag of the Ukrainian Soviet Socialist Republic.svg यूक्रेन कीव
3 Flag of the Byelorussian Soviet Socialist Republic (1951–1991).svg बेलारूस मिन्स्क
4 Flag of the Uzbek Soviet Socialist Republic (1952–1991).svg उज़्बेकिस्तान ताशकंद
5 Flag of the Kazakh Soviet Socialist Republic.svg कज़ाकिस्तान अल्मा-अता
6 Flag of the Georgian Soviet Socialist Republic (1951–1990).svg जॉर्जिया तिबलीसी
7 Flag of the Azerbaijan Soviet Socialist Republic (1956–1991).svg अज़रबैजान बाकू
8 Flag of the Lithuanian Soviet Socialist Republic (1953–1988).svg लिथुआनिया a विल्नियस
9 Flag of the Moldavian Soviet Socialist Republic (1952–1990).svg मॉल्दोविया किशीनेव
10 Flag of the Latvian Soviet Socialist Republic (1953–1990).svg लातविया a रीगा
11 Flag of the Kyrgyz Soviet Socialist Republic.svg किरगिस्तान फ्रुंज़े
12 Flag of the Tajik Soviet Socialist Republic.svg ताजिकिस्तान दुशान्बे
13 Flag of the Armenian Soviet Socialist Republic (1952–1990).svg आर्मीनिया येरेवन
14 Flag of the Turkmen Soviet Socialist Republic (1973–1991).svg तुर्कमेनिया अशख़ाबाद
15 Flag of the Estonian Soviet Socialist Republic (1953–1990).svg एस्टोनिया a ताल्लिन्न

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अर्थ्यवस्था में प्रसिद्ध व्यक्तित्व