भारत की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं और उनके वर्तमान अध्यक्ष: (Major Independent Institutions of India in Hindi)

भारत की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं और उनके वर्तमान अध्यक्ष: (Major Independent Institutions of India in Hindi)

यह भी पढे: 

जन लोकपाल भी ऐसी ही एक स्वतंत्र संस्था है जिसको लेकर अबतक जन-आंदोलन जारी है। आइए जानते हैं कि भारत की महत्वपूर्ण स्वतंत्र संस्थाओं (स्वायत्त संस्थाएं) के बारे में:-

2. भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India):
भारतीय चुनाव आयोग एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्था है। वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति हैं। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गई थी। इसका गठन भारत में स्तवंत्र एवं निष्पक्ष रूप से प्रतिनिधिक संस्थानों में जन प्रतिनिधि चुनने के लिए किया गया था।

4. राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women, NCW):
राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन जनवरी 1992 में एक संवैधानिक निकाय के रूप में किया गया था।  राष्ट्रीय महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम  है।  इस आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक थीं। महिला आयोग का काम महिलाओं के संवैधानिक हित और उनके लिए कानूनी सुरक्षा उपायों को लागू करना होता है।

5. केंद्रीय सूचना आयोग (Central Information Commission):
भारत सरकार ने अपने नागरिकों के जीवन को सहज, सुचारु रखने और देश को पूरी तरह लोकतांत्रिक बनाने और सरकारी पारदर्शिता के लिए आरटीआई अधिनियम स्थापित किया। वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त आर.के. माथुर है। केंद्रीय सूचना आयोग का गठन 2005 में किया गया। राइट टू इन्फॉरमेशन (आरटीआई) का अर्थ है सूचना का अधिकार और इसे संविधान की धारा 19 (1) के तहत एक मूलभूत अधिकार का दर्जा दिया गया है। आरटीआई के तहत हर नागरिक को यह जानने का अधिकार है कि सरकार कैसे कार्य करती है।

6. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Commission for Minorities):
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का गठन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम-1992 के तहत किया। इसका गठन पांच धार्मिक अल्पसंख्यकों मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्व एवं पारसी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए किया गया है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होते हैं जो अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के वर्तमान अध्यक्ष सैयद गय्यूर उल-हसन रिजवी हैं। आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में भी राज्य अल्पसंख्यक आयोगों का गठन किया गया है। इन आयोगों के कार्यालय राज्यों की राजधानियों में स्थित हैं।

7. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(Comptroller and Auditor General of India)
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कंट्रोलर एण्ड ऑडिटर जनरल) को आम तौर पर कैग के नाम से जाना जाता है। भारत के वर्तमान नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग)  शशि कान्त शर्मा  हैं। वह देश के 12वें कैग हैं। 1948 में पहले कैग वी. नरहरि राव बने थे। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 में कैग का प्रावधान है, जो केंद्र व राज्य सरकारों के विभागों और उनके द्वारा नियंत्रित संस्थानों के आय-व्यय की जांच करती है। यही संस्था सार्वजनिक धन की बरबादी के मामलों को समय-समय पर प्रकाश में लाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अर्थ्यवस्था में प्रसिद्ध व्यक्तित्व